Raipur: पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, बीजेपी से पूछे 5 सवाल,. कहा- पहले दे इन सवालों के जवाब हकीकत हो सके उजागर

Date:

रायपुर। (Raipur) पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस सरकार पर किसानों के पैसे दबाने के झूठे निराधार तथ्यहीन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि किसानों से धोखाधड़ी और वादाखिलाफी भाजपा का चरित्र है। भाजपा की रमन सिंह सरकार ने किसानों को 5 साल तक 300रू. बोनस प्रति क्विंटल देने का वादा करके भी नहीं निभाया। रमन सिंह सरकार में पूरे छत्तीसगढ़ के किसान समझ गए थे कि भाजपा का नारा है चुनाव साल में बोनस और बाकी समय कोन अस रहा। (Raipur) किसानों से धोखाधड़ी ही भाजपा की रीति नीति है। 2100रू. प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का वादा करके किसानों से धोखाधड़ी की। किसानों के पंपों को 5 हाथ पावर तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया और नहीं निभाया। भाजपा के नेताओं ने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया और खूब नारे लगाए कि भाजपा का कहना साफ हर किसान का कर्जा माफ लेकिन किसानों के कृषि ऋण की माफी भाजपा सरकार ने नहीं की।

(Raipur) प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की जिस रमन सिंह सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ के किसानों से धोखाधड़ी की स्वयं बृजमोहन अग्रवाल उस सरकार में मंत्री रहे। किसानों की गाढ़ी कमाई के पैसों पर डाका डालने वाली और किसानों से धोखाधड़ी करने वाला भाजपा की रमन सिंह सरकार के मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के मुंह से आज किसान हित की बात शोभा नहीं देती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से 5 सवाल पूछे हैं :-

आज किसानों के हित में घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा नेताओं ने भाजपा की मोदी सरकार से यह क्यों नहीं कहा कि किसानों को 2500रू. देने से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को न रोका जाये ?

छत्तीसगढ़ की मिट्टी में बने एफसीआई के गोदामों में छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चावल रखने से मोदी सरकार के इंकार पर छत्तीसगढ़ के सारे भाजपा नेता क्यों खामोश बने रहे?

छत्तीसगढ़ के किसानों के धान को 2500रू.  में खरीद कर एथेनाल बनाने के छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक स्वीकृति क्यों नहीं दी है ?

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की धान खरीद में जूट के बारदाने सप्लाई को रोककर भाजपा की केंद्र सरकार क्यों बाधा डालती है?

छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की फसल के रोपाई ब्यासी के समय खाद की सप्लाई रोक कर केंद्र के मोदी सरकार के किसान विरोधी आचरण पर बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा के नेता क्यों खामोश बने रहते है?

कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी है कि इन 5 सवालों का जवाब भी दे दे ताकि छत्तीसगढ़ की जनता के सामने और किसानों के सामने वास्तविकता उजागर हो सकें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...