उमराह पर आज से जा सकेंगे भारतीय जायरीन…18 महीने बाद सऊदी सरकार ने हटाई पाबंदी…20 लाख वैक्सीनेटेड लोगों को हर महीने मिलेगी अनुमति

Date:

आज से सऊदी अरब में दुनियाभर के जायरीनों (तीर्थयात्रियों) के लिए उमराह की शुरुआत हो रही है। भारत समेत दुनिया के सभी देशों से लोग अब उमराह के लिए सऊदी अरब जा सकेंगे। वहां की सरकार ने सभी देशों के लोगों पर लगाए गए ट्रैवल बैन को 18 महीने बाद खत्म कर दिया है। 2 मिलियन, यानी 20 लाख वैक्सीनेटेड जायरीनों को हर महीने उमराह के लिए अनुमति मिलेगी।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सऊदी सरकार ने भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, इजिप्ट, तुर्की, अर्जेंटीना, ब्राजील, साउथ अफ्रीका, यूएई, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, पुर्तगाल, ब्रिटेन, स्वीडन, स्वीट्जरलैंड, फ्रांस, जापान और लेबनान के नागरिकों पर 3 फरवरी को ट्रैवल बैन लगाया था। इसके बाद 11 देशों पर बैन हटा दिया गया था, लेकिन भारत, पाकिस्तान समेत 9 देशों पर बैन जारी था। सऊदी सरकार ने अब इसे भी खत्म कर दिया है।

14 दिन के लिए किया जा सकात है क्वारैंटाइन
सऊदी सरकार ने विदेशों से आने वाली रिक्वेस्ट को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। हालांकि इसके लिए सऊदी सरकार ने एक शर्त रखी है। शर्त के मुताबिक उन विदेशी नागरिकों को ही उमराह की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया है। उमराह के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते समय उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी लगाना होगा। हालांकि वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों को भी जरूरत पड़ने पर 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है।

सऊदी सरकार को होती थी 89 हजार करोड़ की कमाई
सऊदी सरकार ने उमराह का दायरा बढ़ाने का फैसला हाल ही में हुए सफल हज संचालन के बाद लिया है। इसमें 60 हजार लोगों को ही शामिल होने की अनुमति मिली थी। कोरोना संक्रमण से पहले तक हर साल दुनियाभर से आने वाले जायरीनों से सऊदी अरब को 12 बिलियन डॉलर (करीब 89 हजार करोड़) की कमाई होती थी।
सऊदी अरब में अब तक कोरोना के 5 लाख 32 हजार केस आ चुके हैं और 8,300 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये नियम मानने होंगे

जायरीन को फाइजर, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन लगवाना जरूरी।
चीनी वैक्सीन लेने वालों को इन 4 वैक्सीन में से किसी एक का बूस्टर शॉट लेना होगा।
18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को उमराह के लिए वीजा नहीं दिया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर जायरीनों को 14 दिन के लिए क्वरैंटाइन किया जा सकता है।

उमराह के लिए लगता है मजमा
वैसे तो सऊदी अरब में सालभर लोग उमराह (सऊदी अरब की धार्मिक यात्रा) पर जाते हैं। 14 दिन से एक माह की अवधि के लिए लोग सबसे ज्यादा रमजान माह में ही सऊदी अरब पहुंचते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...