Trending Nowशहर एवं राज्य

बड़ी खबर : विधानसभा की कार्यवाही शुरू, गृह मंत्री ने यह टी एस सिँहदेव पर लगे आरोपों पर क्लीन चिट दी, बृहस्पति सिंह ने सदन में टी एस पर लगाए आरोप पर खेद व्यक्त किया

  • विधानसभा की कार्यवाही शुरू
  • सिंह दे रहे हैं अपना सदन में अपना वक्तव्य
  • मैने भावेश में आ कर आरोप लगा दिया था
  • किसी को ठेस पहुची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हु : बृहस्पति सिंह
  • बृहस्पति सिंह ने सदन में टी एस पर लगाए आरोप पर खेद व्यक्त किया
  • बड़ी खबर : गृह मंत्री ने यह टी एस सिँहदेव पर लगे आरोपों पर क्लीन चिट दी
  • साजिश और जान से मारने की कोशिश में टी एस की नही थी कोई भूमिका
  • सदन में बृहस्पति सिंह खेद व्यक्त किया और गृह विभाग ने ts पर लगे आरोपों को खारिज किया ,
    सरकार ने आरोपो को निराधार माना
  • मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कुछ देर बाद टी एस ने सदन में आएंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सिंहदेव-बृहस्पति सिंह प्रकरण पर गृहमंत्री के बयान के बाद अब मामला सुलझता दिख रहा है। नाराज चल रहे मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा पहुंच रहे हैं। अब से कुछ देर पहले वो अपने सिविल लाइन स्थित बंगले से निकले और विधानसभा के लिए निकले है। आपको बता दें कि कल उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज होकर विधानसभा से निकल गये थे, जब गृहमंत्री ने इस मामले में अपना वक्तवय दिया था। सिंहदेव ने सदन में कहा था कि जो परिस्थिति है, उसमें जब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने के योग्य नहीं समझते हैं।

इसके बाद सदन के नेता भूपेश बघेल ने सदस्य बृहस्पति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सदन और आसंदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-

“इस सदन की उच्च परंपराएँ हैं,सदन में बृहस्पति जी का व्यक्तव्य प्रशंसनीय है, मैं उन्हें बधाई देता हूँ.. गृहमंत्री जी को भी धन्यवाद देता हूँ, सदन में जो गतिरोध उत्पन्न हुआ, सभी ने गतिरोध दूर करने सहयोग किया.. मैं सबका आभार जताता हूँ.. पूरे सदन को धन्यवाद कहा है,फिर भी आसंदी की महत्वपूर्ण भुमिका को लेकर उन्हें भी धन्यवाद देता हूँ”

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: