बढ़ती महंगाई के विरोध में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 जुलाई को विशाल साइकिल रैली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

तापस सन्याल/भिलाई : बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में 14 जुलाई को सुबह 8.30 बजे विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली सेक्टर-1 इक्यूपमेंट चौक (मुर्गा चौक) से सेक्टर-9 चौक तक निकाली जाएगी। सायकिल रैली को प्रभारी सचिव चंदन यादव जी एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन हरी झंडी दिखाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम(100 रुपए ) उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में चलायें जा रहे आंदोलन के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार भिलाई जिला कांग्रेस द्वारा साइकिल रैली निकाली जाएगी। श्रीमती तुलसी साहू ने सभी सम्मानीय विधायकों, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस, जिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीयों, बूथ कमेटी के प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related