दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के द्वारा महंगाई के विरोध में साइकिल रैली 14 जुलाई को निकाला जाएगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

तापस सन्याल/चरोदा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के द्वारा महंगाई के विरोध में 14 जुलाई को साइकिल रैली निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने बताया कि देश में बढ़ती हुई महंगाई (वर्तमान में पेट्रोल 100) के विरोध में 201 साइकिलों के द्वारा साइकिल रैली निकाला जाएगा। इस साइकिल रैली में कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन शामिल होंगे। यह साइकिल रैली दोपहर 12:00 बजे भिलाई 3 मंगल भवन से प्रारंभ होगी जो कि सिरसागेट चौक, पदुम नगर, हनुमान मंदिर चरोदा से बस स्टैंड, भिलाई 3 बजरंगपारा, जनता स्कूल, पुलिस थाना से नगर निगम भिलाई 3 के कार्यालय के पास समापन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी पूरे 9 ब्लॉक के अध्यक्ष एवं ब्लॉक पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जन इस साइकिल रैली में शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related