CG IT Raid: 16 teams conduct raids across 5 districts!
CG IT RAID: छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग की 16 अलग-अलग टीमों ने प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है।
बताया जाता है कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान और उनसे जुड़े परिसर जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।
हालांकि, जांच में अब तक कितनी अघोषित आय या वित्तीय अनियमितता मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जांच अधिकारी वित्तीय गतिविधियों और कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन पांच जिलों में कुल कितने ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। इस छापेमारी अभियान में बर्बरीक कंपनी का नाम भी सामने आया है।
प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह क्षेत्र में भी विभागीय कार्रवाई चल रही है। इन इलाकों से संबंधित कारोबारियों के वित्तीय दस्तावेज और व्यावसायिक गतिविधियों की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।


