CG CRIME NEWS: होटल कारोबारी दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Bail plea of ​​hotel businessman Deepak Tandon rejected

 

 

CG CRIME NEWS: AI की मदद से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर वसूली करने के मामले में रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन को बिलासपुर की नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।

दीपक टंडन पर आरोप है कि वे न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों की छवि खराब करने वाली भ्रामक खबरें प्रकाशित करते थे। इसके साथ ही AI तकनीक के जरिए तस्वीरों में कथित रूप से बदलाव कर आपत्तिजनक तस्वीरें और सामग्री प्रसारित करने का भी आरोप है।

शिकायत के अनुसार, इस तरह की खबरों और तस्वीरों के माध्यम से संबंधित लोगों पर दबाव बनाया जाता था और उनसे रुपये वसूलने की कोशिश की जाती थी

इस मामले में सिरगिट्टी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से मामला न्यायिक प्रक्रिया में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related