SONIA GANDHI INTERVIEW: BJP lashes out over interview in which she reveals she burst into tears upon hearing the news of the Babri demolition!
SONIA GANDHI INTERVIEW: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जब टीवी पर अयोध्या में मस्जिद को गिराए जाने की खबर देखा, तो रो पड़ीं.
उसी समय एहसास हो गया था कि अब देश में धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लंबी चलने वाली है. क्योंकि जिस धर्मनिरपेक्ष भारत के निर्माण का प्रयास महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और उनके सहयोगियों ने किया था, उसे ही बचाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ेगा.
पार्टी की कुछ नाकामियों ने भाजपा और उसकी सख्त हिंदुत्व राजनीति के उभार में भूमिका निभाई. जो काफी लापरवाह रवैया रहा, इसका राजनीतिक असर भी पड़ा
सोनिया गांधी के इस इंटरव्यू को लेकर भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी की बातों से स्पष्ट है कि बाबर तक भी कांग्रेस के दिल में था और आज भी वहीं है.
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की दोहरी राजनीतिक रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल मुस्लिमों के साथ खड़ी रहती है, बल्कि मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथी तत्वों के साथ भी खड़ी दिखाई देती है. इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के पुराने कार्यों को लेकर भी तीखा हमला बोला.


