ISRAEL GOVERNMENT: सत्ता परिवर्तन की आहट हुई तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ISRAEL GOVERNMENT: Signs of a potential change in power intensify

 

ISRAEL GOVERNMENT:  इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने पूर्व सेना प्रमुख व नेतन्याहू के धुर विरोधी गादी आइज़ेनकोट को अगली सरकार बनाने का मौका देने का फैसला किया है.

हर्ज़ोग के फ़ैसले की घोषणा से एक घंटे पहले, केयर टेकर प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ‘विपक्षी दलों और अरब पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन देश के पतन का कारण बनेगा.’

नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, “इस्लामवादियों से जुड़ी ऐसी सरकार इजराइल राज्य को भीतर से ही विघटित कर देगी, जैसा कि यूरोपीय देशों में हो रहा है, और इससे भी बदतर स्थिति पैदा कर सकती है.”

आइज़नकोट इजराइल सेना के पूर्व कमांडर हैं और साल 2022 में राजनीति में कदम रखा.

सात अक्तूबर, 2023 को हमास के इजराइल पर हमले के बाद वह नेतन्याहू के युद्ध मंत्रिमंडल में भी शामिल हुए थे, लेकिन बाद में नेतन्याहू के आलोचक बन गए.

हाल के सालों में, उन्होंने ग़ज़ा युद्ध को लेकर नेतन्याहू के रवैये की आलोचना की है और फ़लस्तीनियों के ख़िलाफ़ इजराइल बस्तियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की है.

ग़ज़ा युद्ध में अपने बेटे और दो भतीजों को खोने वाले आइज़नकोट ने चुनाव अभियान के दौरान अपनी सैन्य और सुरक्षा पृष्ठभूमि पर जोर दिया था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related