CG CRIME: Head Constable arrested red-handed while accepting a bribe of 20,000!
CG CRIME: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 लाख रुपये के निजी लोन के सेटलमेंट के मामले में प्रधान आरक्षक किशोर यादव द्वारा 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय प्लान के मुताबिक प्रार्थी पहली किस्त के तौर पर 20 हजार रुपये लेकर थाने पहुंचा। जैसे ही प्रधान आरक्षक ने रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए बैठी ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
ACB की टीम प्रधान आरक्षक से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।


