RAIPUR LOCAL HOLIDAY : Holiday on 9th November shifted!
रायपुर. रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कर्मचारियों के लिए स्थानीय अवकाश को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 9 नवंबर की छुट्टी रद्द कर उसकी जगह 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह छुट्टी नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होगी।
दरअसल, सरकार ने पहले 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। लेकिन बाद में 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सार्वजनिक यानी सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने पहले से तय स्थानीय छुट्टी की तारीख बदलने का फैसला लिया।
नए आदेश के मुताबिक, अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, यह छुट्टी सभी संस्थानों के लिए नहीं होगी। आदेश में साफ किया गया है कि बैंक, कोषालय और उप कोषालय इस स्थानीय अवकाश के दायरे में नहीं आएंगे।
यानी रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी कार्यालयों में छुट्टी की तारीख बदल गई है। कर्मचारियों को अब 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश मिलेगा।


