CG COAL MINES : छत्तीसगढ़ की 5 खदानों ने किया कमाल, मिला बड़ा सम्मान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG COAL MINES : 5 mines of Chhattisgarh did wonders, got big honour!

रायपुर। कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के प्रदर्शन के आधार पर देश की 50 कोयला और लिग्नाइट खदानों को पांच सितारा रेटिंग से सम्मानित किया है। इनमें 15 भूमिगत और 35 ओपनकास्ट खदानें शामिल हैं। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पुरस्कार वितरित किए।

इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की खदानों ने भी अपनी खास जगह बनाई है। राज्य की कुल पांच खदानों को पांच सितारा सम्मान मिला है। इनमें दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की तीन भूमिगत खदानें शामिल हैं। बंगवार, खैराहा और बहेराबांध यूजी माइन को यह उपलब्धि मिली है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) की गेरे पेलमा सेक्टर-III कोल माइन और पारसा ईस्ट एंड कांटा बासन ओपनकास्ट कोल माइन को भी पांच सितारा रेटिंग दी गई है।

कोयला मंत्रालय हर साल खदानों का अलग-अलग मानकों पर मूल्यांकन करता है। इसमें उत्पादन, तकनीकी नवाचार, सुरक्षा, कर्मचारियों का स्वास्थ्य, पर्यावरण प्रबंधन और स्थानीय समुदायों के कल्याण जैसे पहलुओं को शामिल किया जाता है। कोयला नियंत्रक संगठन द्वारा नियुक्त समीक्षक इन मानकों की जांच करते हैं।

मंत्रालय का कहना है कि इस रेटिंग प्रणाली का मकसद खदानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और सुरक्षित, पारदर्शी व पर्यावरण के अनुकूल खनन को प्रोत्साहित करना है। अब छत्तीसगढ़ की इन पांच खदानों को मिला सम्मान राज्य के कोयला क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related