CHHATTISGARH : अब सिलेंडर नहीं, PNG लेना होगा! 20 से ज्यादा शहरों में नया नियम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : No more cylinders, you’ll have to buy PNG! New rule in more than 20 cities

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में जिन इलाकों में सिटी गैस पाइपलाइन पहुंचेगी, वहां करीब 100 मीटर के दायरे में रहने वाले परिवारों के लिए PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। यानी एक ही पते पर पाइपलाइन गैस और LPG सिलेंडर दोनों रखने का विकल्प खत्म हो सकता है।

40 हजार कनेक्शन, सप्लाई सिर्फ 1500 घरों में

प्रदेश में अब तक 40 हजार से ज्यादा घरों में PNG कनेक्शन और मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन करीब 1500 घरों में ही गैस सप्लाई शुरू हुई है। यानी कनेक्शन लेने वाले बहुत कम उपभोक्ता इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

कंपनियों के मुताबिक, PNG सप्लाई शुरू होने के बाद तय अवधि में उसी पते का LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। हालांकि उपभोक्ताओं को चिंता है कि पाइपलाइन में तकनीकी खराबी आने पर खाना बनाने का दूसरा विकल्प नहीं बचेगा।

10 लाख घरों तक पहुंचेगी पाइपलाइन

राज्य में 10 लाख से ज्यादा घरेलू PNG कनेक्शन देने का लक्ष्य है। रायपुर में करीब एक लाख घरों तक नेटवर्क पहुंचाने की तैयारी है। बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई शहरों में भी काम चल रहा है।

खाद्य विभाग ने सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को नीति की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। पाइपलाइन पहुंचाना मुश्किल होने वाले दूरस्थ इलाकों को छूट देने की बात कही गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : 9 नवंबर की छुट्टी हुई शिफ्ट!

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : Holiday on 9th November shifted! रायपुर....

CHHATTISGARH : तहसीलदार निलंबित!

CHHATTISGARH : Tehsildar suspended! रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में...