NEPAL HELICOPTER ACCIDENT: लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, एक विदेशी नागरिक की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEPAL HELICOPTER ACCIDENT: Two helicopters collide during landing; one foreign national killed!

 

NEPAL HELICOPTER ACCIDENT: नेपाल के माउंट एवरेस्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर सोलुखुम्बु में मंगलवार सुबह हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए।

इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लुकला ले जाया गया है।

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। उस समय फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल व्यक्ति को प्रभु हेलीकॉप्टर की मदद से लुकला ले जाया गया, जहां उसे उपचार के लिए पहुंचाया गया। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और दोनों हेलीकॉप्टरों में कितने लोग सवार थे, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे से जुड़े अन्य विवरण और आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related