FLORIDA PLANE CRASH: बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FLORIDA PLANE CRASH: Business jet crashes, 9 people dead!

 

 

FLORIDA PLANE CRASH: अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक मोबाइल होम पार्क में करीब 20 लाख डॉलर का प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से  विमान सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसमान से तेजी से नीचे गिरा और जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान आग के गोले में तब्दील हो गया।

हादसे के समय कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने विमान के जमीन पर गिरने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

राहत की बात यह रही कि विमान घरों से कुछ दूरी पर एक व्यस्त सड़क पर गिरा। अधिकारियों के मुताबिक, जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस हादसे को बेहद विनाशकारी बताया। पत्रकारों से बातचीत में डेसेंटिस ने कहा, “यह एक बहुत ही विनाशकारी दुर्घटना थी। ऐसा लग रहा था जैसे कोई मिसाइल नीचे गिर रही हो।”

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बातचीत के मुताबिक, हादसे से पहले विमान में तेज टर्बुलेंस और बर्फ जमने की समस्या सामने आई थी। पायलट ने बताया था कि टर्बुलेंस के कारण विमान करीब 700 फीट तक ऊपर-नीचे हो रहा था। इसके बाद उसने विमान को 2,000 फीट और ऊपर ले जाने की अनुमति मांगी।

 

कुछ ही देर बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। पायलट ने ‘मेडे, मेडे’ कहकर इमरजेंसी मदद मांगी। बातचीत में पायलट ने बताया कि विमान 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहा है। आखिरी बातचीत में पायलट ने कहा कि विमान जमीन से टकराने वाला है। इसके कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related