PUNJAB POLITICS: 2 AAP MLAs resign from the party!
PUNJAB POLITICS: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी ने 31अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. लेकिन , लिस्ट जारी होने के महज 24 घंटे बाद ही पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह शामिल हैं.
दोनों ही विधायकों ने अपने इस्तीफे का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं चेतन सिंह जोड़ा माजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं. इस तरह आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों ने AAP का दामन छोड़ दिया है.
विधायकों ने पार्टी छोड़ने की वजह बताने के लिए चंडीगढ़ में साढ़े 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. अब देखना होगा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह पार्टी छोड़ने की क्या बताते हैं.
वहीं आम आदमी पार्टी ने साफ कहा कि हम तो उनको पहले ही किनारे कर चुके थे. मतलब यह कि दोनों के पार्टी इस्तीफे की पटकथा पहले ही लिख चुकी थी. जिसकी जानकारी पार्टी को भी थी
