AMRITSAR FIRING NEWS: दरगाह पर माथा टेकने आए दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMRITSAR FIRING NEWS: Indiscriminate firing on two youths who had come to pay their respects at a shrine!

 

AMRITSAR FIRING NEWS:  पंजाब के अमृतसर तारांवाला पुल के पास स्थित दरगाह पर माथा टेकने आए दो युवकों पर छह हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में आकाशदीप और शरणदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

दोनों अजनाला पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले कोटली सक्का गांव के रहने वाले हैं। आज वे पुल के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए मोटरसाइकिल से आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान छह युवक वहां आए और कहासुनी के बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

आकाशदीप को दो और शरणदीप को एक गोली लगी है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, क़रीब तीन से चार राउंड फायरिंग हुई। घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

हालांकि पुलिस ने कहा कि यह गोलीबारी किसी गैंगवार का मामला नहीं है।

पुलिस द्वारा फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच के दौरान हमले के कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DULARCHAND YADAV CASE : अनंत सिंह को बड़ा झटका

DULARCHAND YADAV CASE : Big blow to Anant Singh पटना।...

INDIA ALLIANCE PROTEST: विपक्ष का SIR और वोट चोरी पर जन महाभियोग

INDIA ALLIANCE PROTEST: Opposition’s ‘Public Impeachment’ over ‘SIR’ and...

CHHATTISGARH: सारंग टीम के हेलीकॉप्टर कल भरेंगे उड़ान! 

  CHHATTISGARH: Sarang team's helicopters to take flight tomorrow!   CHHATTISGARH:सारंग टीम...