HOTEL BILAS INN FIRING : होटल के लीज विवाद में खूनी खेल, 5 की मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HOTEL BILAS INN FIRING : Bloody game in hotel lease dispute, 5 dead!

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार रात होटल के पास हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक महिला और उसके बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया है और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद की है।

रात 9 बजे चलीं गोलियां

पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के मुताबिक, गोलीबारी रात करीब 9 बजे बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास हुई। छह लोगों को गोली लगी थी। चार लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल का इलाज जारी है।

लीज विवाद बना हमले की वजह?

प्रारंभिक जांच में होटल के लीज विवाद को गोलीबारी की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब एक साल पहले हेलेना भराली के परिवार से होटल लीज पर लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में हेलेना भराली, उनके बेटे देबर्षि कश्यप और उनके बड़े भाई भूदेव भराली की भी मौत हुई। होटल में काम करने वाले नयन दास की भी जान चली गई।

मकसद की जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी गोलीबारी के पीछे की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है। लीज विवाद और संपत्ति से जुड़े मतभेदों की पड़ताल की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related