CHHATTISGARH BREAKING : रायपुर-दुर्ग में ED की छापेमारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH BREAKING : ED raids in Raipur-Durg

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने सुबह करीब 4 बजे रायपुर के पंडरी और रविनगर इलाके में छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि अधिकारी रविनगर स्थित डागा निवास भी पहुंचे। इस कार्रवाई में दो गाड़ियों से आए छह से अधिक अधिकारियों के शामिल होने की जानकारी है।

जमीन और ज्वेलरी कारोबार से जुड़ा मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्रवाई जमीन के लेन-देन और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में हो सकती है। डागा परिवार के ज्वेलरी कारोबार से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

हालांकि, ED ने अब तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि छापेमारी किस मामले में की गई है। तलाशी के दौरान क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

कार्रवाई के पीछे क्या है वजह?

फिलहाल जांच का दायरा, संबंधित लोगों की भूमिका और कार्रवाई के नतीजों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related