RAIPUR CRICKET : रियाज क्रिकेट अकादमी ने फिट फॉर क्रिकेट अकादमी को 6 रन से हराया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRICKET: Riyaz Cricket Academy defeated Fit for Cricket Academy by 6 runs.

 

 

RAIPUR CRICKET : ब्रह्मविद क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को शुरू हुई अंडर-16 न्यू एरा क्रिकेट लीग के पहले दिन बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। उद्घाटन दिवस के पहले मुकाबले में रियाज क्रिकेट अकादमी (आरसीए) ने रोमांचक मुकाबले में फिट फॉर क्रिकेट अकादमी (एफएफसी) को 6 रन से मात दी।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीए ने 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए। अमिताभ सिंह ने 64 गेंदों में 50 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभाला, जबकि अभिज्ञान दुबे ने महज 23 गेंदों में 38 रन की तेज-तर्रार पारी खेली। एफएफसी की ओर से गेंदबाज आदीश प्रताप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

 

जवाब में एफएफसी की टीम ने अच्छी शुरुआत की और अंतिम ओवर तक मुकाबले में बनी रही, लेकिन 34.4 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई और जीत से महज 6 रन दूर रह गई।

एफएफसी को जीत के लिए आखिरी ओवर की 6 गेंदों में सिर्फ 9 रन चाहिए थे। ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिया, लेकिन चौथी आखिरी गेंद पर बल्लेबाज कैच आउट हो गया। गेंदबाज जोगेंद्र सेंद्रे ने चकमा देने वाली गेंद डाली और आरव भारती ने शानदार कैच लपककर टीम की जीत पक्की कर दी।

रियाज क्रिकेट अकादमी के अभिज्ञान दुबे को 23 गेंदों में खेली गई उनकी तेज 38 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसने आरसीए की पारी को अहम गति दी।

इस जीत के साथ आरसीए ने टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की, जबकि एफएफसी को करीबी मुकाबले में जीत हाथ से निकलने का मलाल रहेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related