CHHATTISGARH : नशे में मिले पुलिसकर्मी, पास पड़ी थी INSAS राइफल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Policeman found drunk, INSAS rifle lying nearby!

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। रविवार शाम प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर में दो पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में मिले। हैरानी की बात यह रही कि उनके पास सरकारी INSAS राइफल लावारिस हालत में पड़ी थी।

कैदी छोड़ने आए थे अंबिकापुर

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी दुर्ग जिले से अंबिकापुर एक कैदी को छोड़ने आए थे। इनमें एएसआई जीवन राम एक्का और एक आरक्षक शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि कैदी को छोड़ने के बाद दोनों ने शराब पी और सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में पहुंच गए।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सरकारी राइफल को अपने कब्जे में लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को वहां से हटाया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है।

लावारिस हथियार से हो सकता था बड़ा खतरा

सार्वजनिक स्थान पर INSAS जैसी सरकारी राइफल का बिना सुरक्षा के पड़ा मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर हथियार किसी अनधिकृत व्यक्ति के हाथ लग जाता, तो बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि हथियार को इस तरह छोड़ने की परिस्थितियां क्या थीं और दोनों पुलिसकर्मियों की कितनी लापरवाही रही। उनके खिलाफ संभावित विभागीय कार्रवाई को लेकर भी स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related