CG WEATHER ALERT : फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER ALERT : Weather will change again, rain alert in these districts!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।

तापमान में कितना बदलाव होगा?

अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है। हालांकि, अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात में हल्की ठंडक बढ़ने की संभावना है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

21 अक्टूबर से मौसम रहेगा सूखा

मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 24 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related