CG Land Use New Rule: Changes made to the 1984 regulations regarding land use!
CG LAND USE NEW RULE: छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल से जुड़े लैंड यूज नियमों को लेकर आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 1984 के पुराने नियमों में संशोधन करते हुए नए नियम राजपत्र में प्रकाशित कर दिए हैं।
नए प्रावधानों के तहत जमीन के इस्तेमाल को 7 कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक समेत अन्य श्रेणियां शामिल हैं।
जमीन के इस्तेमाल में पहले की तुलना में ज्यादा लचीलापन मिलने का रास्ता साफ हुआ है। अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन के उपयोग को लेकर नई व्यवस्था के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
हालांकि लैंड यूज नियमों में बदलाव के बावजूद निर्माण या किसी गतिविधि के लिए भवन, पर्यावरण और अन्य लागू नियमों के तहत जरूरी अनुमतियां लेना अनिवार्य होगा।
यानी किसी गतिविधि का प्रतिबंधित सूची में नहीं होना अपने आप निर्माण या संचालन की अनुमति नहीं माना जाएगा।
