CG Railway Recruitment: Massive recruitment drive for 3,548 posts!
CG RAILWAY RECRUITMENT: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC Graduate) के तहत 3,548 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडीडटेस 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इनमें चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के 300 पद और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। कैंडीडटेस 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर तय की गई है।
आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 9 नवंबर से 18 नवंबर तक करेक्शन विंडो के जरिए बदलाव किया जा सकेगा। इसके लिए निर्धारित मॉडिफिकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडटेस के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के कैंडीडटेस को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन के लिए जनरल, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है। वहीं SC, ST, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपए रखा गया है।
कैंडीडटेस का चयन सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 होगा। इसके बाद सफल कैंडीडटेस CBT-2 में शामिल होंगे। सभी चरणों में सफल रहने वाले कैंडीडटेस को संबंधित पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर पद के लिए शुरुआती वेतन 35,400 रुपए प्रति माह निर्धारित है। वहीं गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट समेत अन्य पदों के लिए शुरुआती वेतन 29,200 रुपए प्रति माह होगा।
