Delhi Building Collapse: 5-storey building collapses; several people feared trapped under the debris!
DELHI BUILDiNG COLLAPSE: पूर्वी दिल्ली (Delhi)के सीमापुरी इलाके के मछली मंडी और ईदगाह मस्जिद के पास स्थित एक 5 मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई.
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय विधायक ने बताया कि अभी भी मलबे में छह से सात लोगों के दबे होने की आशंका है.
विधायक के मुताबिक, अब तक करीब छह से सात लोगों को मलबे से ज़िंदा निकाला जा चुका है और राहत-बचाव का काम अभी जारी है. फ़िलहाल किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है.
उन्होंने बताया कि यह करीब पांच से छह मंज़िला इमारत थी, जो लगभग 25 गज के प्लॉट पर बनी थी और करीब एक-दो साल पुरानी बताई जा रही है. उनके मुताबिक, इमारत में एक मुस्लिम परिवार रहता था.
शाहदरा डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि पांच से छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल बचावकार्य जारी है.
हालांकि, मलबे से निकाले गए छह से सात लोग उसी परिवार के हैं या अलग-अलग परिवार के हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं है.
वीर सिंह धींगान ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की मंज़ूरी के बिना ऐसी इमारत का निर्माण नहीं हो सकता.उन्होंने कहा कि इलाक़े की सभी इमारतों का सर्वे किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.
