CG CONGRESS: स्मार्ट मीटर और किसानों की समस्याओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Congress staged a protest over issues regarding smart meters and farmers’ problems!

 

 

CG CONGRESS: अंतागढ़ के कोयलीबेड़ा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और जनहित से जुड़ी छह सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जीरामतरई से कोयलीबेड़ा तक करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्च किया।

इसके बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की।

ज्ञापन में क्षेत्र की कई बुनियादी समस्याओं के निराकरण के साथ किसानों और ग्रामीणों से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं।

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा अल्प वर्षा से प्रभावित किसानों को राहत देने और पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कम बारिश के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में प्रभावित किसानों को राहत देने के साथ कर्जमाफी की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

कांग्रेस ने कोयलीबेड़ा-अंतागढ़ सड़क की खराब स्थिति को लेकर भी सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। पार्टी ने सड़क का तत्काल डामरीकरण और जरूरी मरम्मत कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के 41 स्कूल भवनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही सात नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण और 33 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत को मंजूरी देने की मांग भी रखी गई।

कांग्रेस ने क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की मांग करते हुए कोयलीबेड़ा में सहकारी केंद्रीय बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।

आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए कांग्रेस ने लैम्प्स में पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है।

कांग्रेस ने राज्यपाल से छह सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आग्रह किया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन और उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर को भी भेजी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related