CG CM LETTER: बृजमोहन अग्रवाल ने फिर लिखा CM साय को पत्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CM Letter: Brijmohan Agrawal writes to CM Sai again!

 

CG CM LETTER: छत्तीसगढ़ के अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों की पेंशन के मामले को लेकर रायपुर सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च शिक्षा विभाग के 1 सितंबर 2026 के आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में कहा है कि प्रदेश के अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में वर्षों तक सेवा देने वाले रिटायर्ड प्राध्यापकों और कर्मचारियों की 12 अक्टूबर 2010 के विभागीय आदेश के आधार पर संबंधित कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्युटी की गणना की जा रही थी। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने 1 सितंबर 2026 को नया आदेश जारी कर इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। सांसद ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पुरानी व्यवस्था जारी रखने की मांग की है।

अग्रवाल का कहना है कि चार दशकों से चली आ रही पेंशन व्यवस्था को अचानक खत्म करने से बुजुर्ग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामने आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने अपना जीवन शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में लगाया है, इसलिए उनकी वर्षों से चली आ रही पेंशन व्यवस्था को अचानक समाप्त करना उनके लिए परेशानी बढ़ाने वाला फैसला है।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग को जरूरी निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा फैसला प्रदेश के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा कर्मचारियों के हित में संवेदनशील और न्यायसंगत कदम होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related