CG VIRAL VIDEO : Chaos inside the police station, BJP leaders have a heated argument with the police.
अंबिकापुर। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और भाजपा नेता धीरज सिंह के बीच चल रहा विवाद रविवार को थाने तक पहुंच गया। घड़ी चौक के पास दोनों के आमने-सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और पुलिस धीरज सिंह को अपने वाहन से कोतवाली ले गई।
CG BJP MEETING: भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक संपन्न, सेवा संकल्प के कार्यक्रमों की हुई समीक्षा!
धीरज सिंह को थाने ले जाने की जानकारी मिलते ही कई भाजपा नेता और समर्थक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से सवाल किया कि विवाद में दोनों पक्ष होने के बावजूद धीरज सिंह को ही पुलिस वाहन से थाने क्यों लाया गया। इसी दौरान टीआई के चेंबर में CSP राहुल बंसल और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।
क्या है पूरा विवाद?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को घड़ी चौक स्थित एक होटल के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और बातचीत के दौरान मामला बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और धीरज सिंह को कोतवाली ले गई। आकांक्षा टोप्पो भी अपने सहयोगी के साथ थाने पहुंचीं।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।
