RAHUL GANDHI CG VISIT : Preparations for the ‘Students’ Echo’ programme are in full swing…
रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा जल्द हो सकता है। प्रदेश में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कराने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम रायपुर या बिलासपुर में आयोजित किए जाने की संभावना है।
प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत ने एनएसयूआई को कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के मुताबिक, भगत ने छात्रों को जोड़ने और उनका रजिस्ट्रेशन शुरू कराने को कहा है।
VOTE CHORI ALLEGATION : ज्ञानेश कुमार पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला!
अगर तैयारियां तय समय पर पूरी होती हैं, तो राहुल गांधी खुद छत्तीसगढ़ पहुंचकर छात्रों से संवाद कर सकते हैं। हालांकि, दौरे और कार्यक्रम की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है।
