CG Viral Video: Utensils used for making sweets and snacks were being washed in the bathroom!
CG VIRAL VIDEO: कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में मिठाई और पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को बाथरूम में धोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
वायरल वीडियो में कर्मचारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि किसी परेशानी और इमरजेंसी की स्थिति के चलते बर्तन वहां धुलवाए जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जाएगा। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
