CM SAI DELHI VISIT: स्मृति ईरानी से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Sai Delhi Visit: Chief Minister met Smriti Irani.

 

CM SAI DELHI VISIT: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की।

उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास और बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने  बताया कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे।मुख्यमंत्री ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related