INDIA BLOC PROTEST : March to the EC! Big opposition plan ready
रायपुर। SIR को लेकर सियासी टकराव अब सड़क तक पहुंचने वाला है। दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।
INDIA ZIMBABWE SERIES : रायपुर में पहली बार महिला T20 इंटरनेशनल सीरीज
2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ और DM कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन होंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग की ओर मार्च करेंगे।
विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात का समय भी मांगेंगे। इसके अलावा अक्टूबर-नवंबर में पांच बड़ी रैलियां आयोजित करने की बात कही गई है।
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने SIR से पहले की वोटर लिस्ट इस्तेमाल करने और मतदाता सूची में हर बदलाव की पूरी पारदर्शिता की मांग रखी। विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी सवाल उठाए हैं। ये विपक्ष के आरोप और मांगें हैं; चुनाव आयोग की ओर से प्रक्रिया को कानूनी नियमों के तहत बताया गया है।
