CHHATTISGARH : Congress in turmoil! Legislature party meeting tonight
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में रविवार रात अहम बैठक होने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक रात 8 बजे रायपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय में रखी गई है।
बैठक में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत विधायक दल के सदस्य शामिल होंगे।
सुखदेव भगत 27 सितंबर को प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके दौरे में संगठन के साथ-साथ राजनीतिक मामलों की समिति और विधायकों के साथ बैठक का कार्यक्रम भी रखा गया है।
बैठक की जानकारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होती है।
