CHHATTISGARH : A chance for recognition! 13 awards, October 5th is the last date
रायपुर। अगर कला, साहित्य, संस्कृति या सामाजिक क्षेत्र में आपका उल्लेखनीय योगदान है, तो छत्तीसगढ़ सरकार के सम्मान के लिए आवेदन का मौका है।
SONAM WANGCHUK : वांगचुक का बड़ा दावा, एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं
संस्कृति विभाग ने 12 राज्य स्तरीय सम्मान और एक राष्ट्रीय सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। पात्र प्रतिभाएं निर्धारित प्रारूप में 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।
इनमें पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान, दाऊ मंदराजी सम्मान, चक्रधर सम्मान, हबीब तनवीर सम्मान, किशोर साहू सम्मान, डॉ. तीजन बाई राज्य सम्मान समेत अलग-अलग विधाओं के सम्मान शामिल हैं।
सिनेमा, पंडवानी, लोकनृत्य, लोकगीत, लोकसंगीत, साहित्य, रंगकर्म और शास्त्रीय संगीत जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मान के लिए चुना जाएगा।
चयन संबंधित क्षेत्र में उपलब्धि, योगदान और दीर्घ साधना के आधार पर किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को राज्योत्सव 2026 के राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन पंजीकृत डाक से संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा, द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर के पते पर भेजना होगा। आवेदन प्रारूप संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
