KHAPARGANJ BILASPUR VIOLENCE : Ram Singh Thakur sent to jail!
बिलासपुर। बिलासपुर के खपरगंज बवाल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 28-29 अगस्त की रात हुए पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ के बाद फरार चल रहे रामसिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, रामसिंह पन्ना के माकरी कुठार गांव में अपने दोस्त के घर छिपा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
RSS NEWS: स्वयंसेवकों ने किया स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक!
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक बवाल में बदल गया था। दोनों पक्षों के समर्थकों के आमने-सामने आने के बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई थी। पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।
मामले में दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज, ड्रोन वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रामसिंह के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लगे आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।
