IPL Match-Fixing: Major claim made regarding match-fixing linked to CSK!
IPL MATCH-FIXING: पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े मैच फिक्सिंग का खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि सीएसके की प्लेइंग 11 की खबरें उन्होंने सट्टेबाजों तक पहुंचाई थीं.
रचित के इस खुलासे ने क्रिकेट जगत में तहलका मैच गया है. ऐसे में क्रिकेट फैंस उनके बारे में जानना चाह रहे हैं.
दरअसल हाल ही में तहलका के स्टिंग ऑपरेशन में रचित भाटिया ने मैच फिक्सिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रचित ने बताया है कि उनके पास दिल्ली के एक खिलाड़ी के माध्यम से सीएसके की प्लेइंग-11 की जानकारी सामने आने से पहले ही आ जाती थी.
रिपोर्ट में भाटिया ने यह भी दावा किया है कि उसने लंदन में रहने वाले बुकी को स्नैपचैट के जरिए सीएसके की प्लेइंग 11 की जानकारी देकर 5 आईपीएल मैच फिक्स किए हैं. इसके लिए उन्हें हर मैच के लिए 60 लाख रुपये और कुल तीन करोड़ रुपये मिले थे.
