JHIRAM GHATI CASE : Jhiram case reaches High Court on hanging of 10 convicts!
बिलासपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को बचाव पक्ष ने चुनौती दी है।
अधिवक्ता अरविंद चौधरी के माध्यम से हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है। अब बचाव पक्ष को हाईकोर्ट की ओर से आगे की प्रक्रिया और सुनवाई की तारीख का इंतजार है।
जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 5 सितंबर 2026 को मामले में 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था। इसके बाद 16 सितंबर को सभी 10 को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी।
करीब 13 साल चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आए इस फैसले के खिलाफ अब हाईकोर्ट में अपील से मामले की अगली कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। हाईकोर्ट में याचिका स्वीकार होने और सुनवाई की तारीख का फैसला होना बाकी है।
