MUSHTAQ KHAN DEATH : वेलकम के एक्टर मुश्ताक खान नहीं रहे!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MUSHTAQ KHAN DEATH : Welcome actor Mushtaq Khan is no more!

रायपुर। फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान के निधन की खबर है।

बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे और कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी दोबारा लौटने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने की बात कही जा रही है।

BILASPUR CENTRAl JAIL: जेल के अंदर फिर बना वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! 

मुश्ताक खान ने फिल्मों में ज्यादातर सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदार निभाए। ‘वेलकम’ में उनका किरदार खास तौर पर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ था।

मुश्ताक खान साल 2024 में उस वक्त भी चर्चा में आए थे, जब उन्हें मेरठ में एक इवेंट के बहाने बुलाकर कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बिजनौर ले जाकर करीब 12 घंटे बंधक रखा गया और फिरौती मांगी गई थी। बाद में वे वहां से भाग निकलने में कामयाब हुए थे।

बताई गई जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 25 सितंबर को किया जाएगा। हालांकि, निधन की ताजा सूचना की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related