CG Farmer Suicide: Another farmer falls victim to debt!
CG FARMER SUICIDE: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बागबुड़ा गांव में कर्ज और खेती के बढ़ते बोझ से परेशान 55 वर्षीय किसान परदेसी राम कंवर ने घर पर कीटनाशक सेवन के बाद मौत हो गई।
मृतक के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। परदेसी राम का कहना था कि खेती का पूरा बोझ उन्हें अकेले उठाना पड़ रहा है। वह अक्सर काम अधिक होने की बात कहते थे।
परिजनों के अनुसार, परदेसी राम पर करीब 30 हजार रुपये का कर्ज भी था। खेती की जिम्मेदारी और कर्ज को लेकर वह चिंतित रहते थे। हालांकि, उन्होंने परिवार के सामने अपनी परेशानी के बारे में ज्यादा बात नहीं की थी।
सुनील के मुताबिक, घटना के दिन परदेसी राम ने घर में ही कीटनाशक खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद उरगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।
