YAMUNA EXPRESSWAY ACCIDENT: बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

YAMUNA EXPRESSWAY ACCIDENT: Bus turns into a fireball; 9 passengers burnt alive!

 

 

 

YAMUNA EXPRESSWAY ACCIDENT: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस में आग लग जाने से बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं। देर रात से करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद शवों को बस की बाडी काटकर बाहर निकाला गया।

यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुआ। राज कल्पना ट्रैवल्स की बस संख्या BR32 PA8647 दिल्ली से महोबा जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

ग्रेटर नोएडा में हुए इस दर्दनाक बस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related