EDIBLE OIL PRICES: सस्ता होगा खाने का तेल,सरकार ने घटाया TAX! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

EDIBLE OIL PRICES: Cooking oil to become cheaper; government cuts tax!

 

 

EDIBLE OIL PRICES: त्योहारों के सीजन में खाने के तेल की कीमतों को लेकर सरकार ने सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी तेल के कुछ प्रकार पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई गई है.

केंद्र सरकार ने कच्चे सोयाबीन और कच्चे पाम तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी है. वहीं, रिफाइंड सोयाबीन और रिफाइंड पाम तेल पर यह ड्यूटी 32.5 फीसदी से घटकर 27.5 फीसदी हो गई है. यह नई दरें 24 सितंबर 2026 से लागू होंगी.

कच्चे सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दी गई है. वहीं, रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी 32.5 फीसदी से घटाकर 22.5 फीसदी कर दी गई है.l

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है और खाने के तेल की मांग बढ़ सकती है. आयात शुल्क घटाकर सरकार ने इन जरूरी खाने के तेलों की लागत पर दबाव कम करने की कोशिश की है.

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 23 सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन नंबर 31/2026-कस्टम्स, यानी कि जीएसआर 840(ई) जारी किया है. नई दरें 24 सितंबर 2026 से प्रभावी हो जाएंगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related