CG NEWS: 49 स्लीपर बसों पर भारी चालानी कार्यवाही! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Heavy fines imposed on 49 sleeper buses!

 

 

CG NEWS: यात्री बसों में सामान ढोने एवं नियम विरूद्ध बसों का संचालन करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर परिवहन उड़नदस्ता रायपुर द्वारा कठोर कार्यवाही की है ।

परिवहन आयुक्त सह सचिव  एस. प्रकाश  एवं अपर परिवहन आयुक्त  डी. रविशंकर के निर्देश पर नियम विरूद्ध संचालित यात्री वाहनों की सघन जाँच की गई।

जाँच में प्रमुख रूप से छत पर सामान ढोने वाले कुल 49 स्लीपर बसों पर 2,64,000/- की भारी चालानी कार्यवाही की गई है।

चूंकि बसों की छत पर सामान ढोना नियम विरूद्ध एवं सड़क सुरक्षा मानकों के विपरीत है जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इसी लिए परिवहन उड़नदस्ता रायपुर प्रभारी चन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव में सघन जाँच अभियान चलाया गया एवं चालानी कार्यवाही की गई। इसके अलावा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बसों के दस्तावेज, फिटनेस / परमिट की वैधता का भी निरीक्षण किया गया। शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया अथवा बिना किराया सूची चस्पा किये एवं अन्य नियम विरूद्ध संचालित कुल 111 वाहनों से 42,800/- शास्ति वसूल की गई।

इस प्रकार कुल 160 यात्री बसों पर 3,06,800/- की चालानी कार्यवाही से बस संचालकों में हड़कंप है एवं सभी अपनी बसों में तत्काल आवश्यक सुधार करने में लगे हुए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related