RAIPUR DOMINOS: Veg and non-veg pizzas were being prepared in the same oven; complaint lodged with the Health Minister!
RAIPUR DOMINOS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित डोमिनोज आउटलेट में वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, 19 सितंबर को राजधानी के भाठागांव निवासी मृणाल पाठक अपने दोस्तों के साथ पिज्जा खाने के लिए रिंग रोड स्थित डोमिनोज आउटलेट पहुंचे थे.
मृणाल का कहना है कि उन्होंने देखा कि कर्मचारियों द्वारा वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे थे.
मृणाल के मुताबिक, उन्होंने ये समस्या वहां के कर्मचारियों को जब बताई तो अपनी गलती मानने के बदले वे सफाई देने लगे. इसीलिए नाराज मृणाल ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला.
मृणाल ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को टैग करते हुए शिकायत की. उन्होंने कहा यह मेरा अधिकार है. मृणाल ने यह भी दावा किया कि, रायपुर के डॉमिनोज के अधिकतर आउटलेट में ऐसी हरकतें होती हैं.
मृणाल ने लीगल एक्शन की मांग भी की है. उन्होंने अपील की कि ऐसे आउटलेट्स कस्टमर्स को अंधेरे में रखते हैं. उन्होंने कहा कस्टमर्स को गुमराह करके कुछ बेचना न सिर्फ कानून के खिलाफ है बल्कि धर्म के भी खिलाफ है.
