CM VISHNU’S ODISHA VISIT: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की मुलाकात, आपसी सहयोग पर जोर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Vishnu’s Odisha Visit: Met Chief Minister Mohan Charan Majhi; emphasis on mutual cooperation!

 

CM VISHNU’S ODISHA VISIT: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर मुलाकात की।

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और गति देने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई है।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने का साझा संकल्प है। दोनों राज्यों के हित से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर जाएंगे। यहां वे भगवान लिंगराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सीएम साय पुरी के लिए रवाना होंगे।

ओडिशा दौरे के अगले चरण में मुख्यमंत्री पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री पुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे वे अपने होटल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में जहां ओडिशा सरकार के साथ आपसी सहयोग और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई, वहीं धार्मिक स्थलों के दर्शन भी उनके प्रवास का प्रमुख हिस्सा हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...