Durg Gutkha Factory Raid: Central GST raid, massive quantity of gutkha seized!
DURG GUTKHA FACTORY RAID NEWS: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को रसमड़ा ग्राम, खुर्सीडीह और कुम्हारी स्टेशन चौक से जुड़े परिसर में की गई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनों के साथ करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया है।
टीम जब्त सामग्री को अपने कब्जे में लेकर रायपुर ले गई। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम रविवार को तीन वाहनों में मौके पर पहुंची।
टीम के पहुंचते ही संबंधित परिसर में जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण करने के साथ वहां रखी मशीनों, तैयार उत्पाद और अन्य सामग्री की जानकारी जुटाई।
जानकारी के अनुसार, जिस गोदाम में कार्रवाई की गई, उसके मालिक का नाम सुरेश गुप्ता बताया जा रहा है। सेंट्रल जीएसटी की टीम गोदाम में मौजूद दस्तावेजों और बाकी सामग्री की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद कुम्हारी क्षेत्र में कथित अवैध गुटखा निर्माण और उसके कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, जांच पूरी होने और विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
