ASIAN GAMES 2026: Indian women’s team secures a medal!
ASIAN GAMES 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 114 रनों से अपने नाम करने के साथ गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो गई है।
इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रनों का स्कोर बनाया था।
इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 40 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं स्मृति मंधाना ने 37 रन बनाए।
इसके जवाब में बांग्लादेश महिला टीम 15.4 ओवर्स में 81 रन बनाकर सिमट गई जिसमें गेंदबाजी में भारतीय महिला टीम की तरफ से नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा 3-3 विकेट लेने में कामयाब रहीं तो वहीं श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए।
अब भारतीय महिला टीम का 22 सितंबर को गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंकाई टीम से सामना होगा।
