TEHSILDAR ARRESTED: 50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया तहसीलदार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Tehsildar Arrested: Tehsildar caught red-handed accepting a bribe of ₹50 lakh!

 

TEHSILDAR ARRESTED: कर्नाटक के धारवाड़ जिले में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई की है जिसमें धारवाड़ के तहसीलदार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ते हुए अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तहसीलदार ने पीड़ित से जमीन के कागजात ठीक करने की एवज में एक एकड़ जमीन और एक करोड़ रुपये नकद रिश्वत मांगने तथा पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी की। इसके तहत बुधवार रात 50 लाख रुपये की पहली किस्त स्वीकार करते समय लोकायुक्त पुलिस ने तहसीलदार को पकड़ लिया।

इस संबंध में धारवाड़ लोकायुक्त थाने में अपराध संख्या 007/2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 में वर्ष 2018 के संशोधन की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related