CG VIRAL VIDEO : बच्चों से ढुलवाई भारी बाल्टी! वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Children made to carry heavy buckets! Video goes viral

बिलासपुर। बिलासपुर के तखतपुर ब्लॉक के भरारी स्थित तेलियापुरान शासकीय प्राथमिक शाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसने स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में बच्चे करीब 15 से 20 लीटर पानी से भरी बाल्टी को टॉयलेट की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वजन ज्यादा होने पर बच्चे बाल्टी उठा नहीं पाए तो उसे जमीन पर घसीटते नजर आए।

ARVIND KEJRIWAL ON PM MODI’S BIRTHDAY: केजरीवाल का तंज, बोले- ‘लोकतंत्र की हत्या के लिए बधाई… हैप्पी बर्थडे’

वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों से पूछता सुनाई देता है कि क्या उनसे रोज इसी तरह पानी की बाल्टी उठवाई जाती है। शिक्षक का नाम पूछे जाने पर वीडियो में ‘लकड़ा’ नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, बच्चों से नियमित रूप से ऐसा काम कराए जाने या इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक को संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं।

DEO के मुताबिक, जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चों से पानी की बाल्टी किसके निर्देश पर पहुंचवाई गई और यह घटना एक बार हुई या नियमित रूप से ऐसा कराया जाता था।

इससे पहले भी बिलासपुर जिले के बिटकुली स्कूल में एक बीमार बच्ची से उल्टी साफ कराने का मामला सामने आया था। अब भरारी स्कूल के वीडियो ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और उनसे कराए जाने वाले काम को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related