PM MODI MEETING : पीएम से मिले, 15 साल पुराना जमीन विवाद पलटा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM MODI MEETING : Met the PM, 15-year-old land dispute resolved!

रायपुर। 81 साल के असगर अली वोरा पिछले 15 साल से अपनी जमीन के विवाद को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। लेकिन 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मामले में अचानक बड़ा मोड़ आ गया।

MAHTARI VANDAN YOJANA : महतारी वंदन में बड़ा फर्जीवाड़ा! 542 अपात्र, 30 लाख की वसूली

वोरा का दावा है कि उन्होंने 1989 में भायंदर ईस्ट के नवघर इलाके में करीब 2,810 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। उनका आरोप था कि 2011 में उनकी जमीन पर ‘स्वयं बिल्डर्स’ और बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता की ‘सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स’ ने कब्जा कर लिया।

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान वोरा ने अपनी पूरी समस्या उनके सामने रखी। इसके बाद मामले को लेकर सरकारी स्तर पर बैठक हुई।

मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्रीकर परदेशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वोरा, नरेंद्र मेहता, मीरा-भायंदर नगर निगम के अधिकारी और टाउन प्लानिंग विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में नरेंद्र मेहता ने टाउन प्लानिंग विभाग को पत्र देकर विवादित जमीन से कब्जा छोड़ने और मिली कंस्ट्रक्शन परमिशन वापस करने की बात कही। एक अन्य पत्र में वोरा के खिलाफ की गई पिछली पुलिस शिकायत वापस लेने की भी जानकारी दी गई। मेहता ने अपने पत्र में कहा कि जमीन उन्होंने 2019 में मर्विन फर्नांडिस से खरीदी थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related