JHIRAM NAXAL ATTACK CASE: कोर्ट आज करेगा निर्णय, उम्रकैद या फांसी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jhiram Naxal Attack Case: Court to deliver verdict today—life imprisonment or the death penalty!

 

 

JHIRAM NAXAL ATTACK CASE: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी कांड केस में 13 साल बाद आज जगदलपुर की NIA स्पेशल कोर्ट सजा सुनाएगी।

गौरतलब है इस मामले में 5 सितंबर को 10 आरोपी दोषी ठकराए गए थे। आपको बता दें इन 10 आरोपियों में से 2 महिलाएं शामिल हैं। न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने ये फैसला सुनाया था।

गौरतलब है इस मामले की अंतिम बहस बीते माह 10 अगस्त को पूरी हो गई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अदालत आज दोषी ठहराए गए 10 आरोपियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। यही वह फैसला होगा, जिससे यह स्पष्ट होगा कि अदालत ने दोषियों के लिए किस अवधि और किस प्रकार की सजा तय की है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अलग-अलग मौकों पर झीरम हमले की जांच को लेकर सवाल उठाए थे। उनका दावा रहा है कि हमले के पीछे बड़ी साजिश थी और उन्होंने NIA की जांच पर भी सवाल उठाए थे।

इन बयानों को राजनीतिक आरोप और दावे के रूप में देखा जाना चाहिए, क्योंकि अदालत की मौजूदा दोषसिद्धि का दायरा उन्हीं 10 आरोपियों से जुड़ा है, जिन्हें मामले में दोषी ठहराया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related